भारत में अभी तक जुआघर क्यों नहीं है ?। Why There Are No Casino's In India .

 कैसिनो या गैंबलिंग इंडस्ट्री 2,027 बिलियन डॉलर्स  की वैल्यू रखती है। कुछ देश और कई शहर कैसिनो के सहारे चल रहे है। जबकि कुछ कैसिनो इतने ज्यादा प्रॉफिट में है की उनका सालाना इनकम कुछ देशो से भी ज्यादा है। तो क्यों भारत में अब तक कैसिनो मैन इंडस्ट्री नहीं है। तो इसके बारे में बात करते है। 

पहली बात भारत में जुआ पूरी तरह से बैन नहीं है ,दरसल गैंबलिंग स्टेट्स की सरकार के द्वारा बनाये गए नियमो के हिसाब से चलती है। यानि हर राज्य खुद निर्णय लेता है की उन्हें अपने राज्य में जुआ बन करना है या नहीं। अगर हम अधिकतर राज्यों की बात करे तो जो भी गेम लक बेस्ड होते है मतलब किस्मत के ऊपर जो जुआ खेला जाता है ,झा पर स्किल्स का कोई काम नहीं है ,उन्हें अवैध माना जाता है। जबकि ज्यादातर राज्यों में जो स्किल्स बेस्ड गेम है उन्हें आज भी अवैध नहीं माना गया है। और वो चीज़े भी आप कुछ नियमो के हिसाब से कर सकते हो। 


सिर्फ गोवा और सिक्किम ऐसे राज्य है जहा पर कैसिनो खोलना आज की तारीख में वैध है। जबकि तीन राज्यों में हमारे यहाँ पर सरकारी लॉटरी निकली जाती है जिनके जरिये सरकार अच्छा खासा पैसा भी कमा रही है। और इसी लिए जुए के नियम पूरे देश में लागु नहीं है। यानी ये समझ में आता है कि जो राज्य बहुत छोटे है वो अपनी इकॉनमी बढ़ाने के लिए कैसिनो या जुआ वैध करने का बहुत अच्छा ऑप्शन बनता है। क्योकि दोस्तों कैसिनो देखने में एक 50 50 बिजनेस लगता होगा जहॉ पर जुआरी और जो मालिक है वो दोनों अपने अपने चान्सेस बराबर रखते होंगे कि कौन पैसा बनाएगा। लेकिन कैसिनो के अंदर हमेसा जीत ऑर्नर कि ही होती है और वो भी बहुत बड़े मार्जन के साथ में और इसी लिए ही कैसिनो बहुत ही ज्यादा फायदे वाला वयापार है अगर आप स्पेस के हिसाब से बराबरी करे तो।

अब जानते है कुछ कारणों के बारे में जिसकी वजह से भारत में कई राज्य कैसिनो बनाने कि आज्ञा नहीं देते। 

पहली बात कैसिनो काले धन को वैध बनाने का सबसे बड़ा केंद्र होते है। कला धन मतलब जो पैसा अवैध तरीके या कुछ गलत काम करके कमाया गया है , तो उसके स्रोत को बदलने के लिए काले धन को वैध बनाया जाता है। होता क्या है कि जो अवैध तरीके से कमाया गया पैस है उसके कैसिनो चिप्स खरीदे जाते है ,बाद में कुछ ऐसे गेम्स खेले जाते है जिसमे 2 या 3 का घाटा हो और बार बार वो गेम खेल कर करोडो के काले धन को वैध बना लिया जाता है। और बाद में अवैध तरीके से आया हुआ पैसा कैसिनो से कमाया हुआ पैसा बन जाता है। आप


कह सकते हो कि कैसिनो को भी इस बारे में पता होता है और वो उसकी एवज में अपना कमिसन रख लेते है। और बाद में ये पैसे वैध बन जाते है। अब ये तो हो गए वो वाले मामले जिसके जरिये अमीर या अवैध तरीको से अमीर बने हुए लोगो को कैसिनो काम में आते है। लेकिन इससे भी बड़े कारण है जिसकी वजह से कैसिनो को कई जगह पर नहीं खोला जाता। क्योकि वो माधयम वर्ग या निचले वर्ग को बहुत ज्यादा प्रभावित करते है। 

उनमे से पहला कारण है कि जुए कि लत लग जाना ,पूरी दुनिया में देखा गया है कि जुआ काफी ज्यादा लत लगने वाली चीज़ है। आप लोगो ने भी ये चीज़ हमेसा ही सुनी होगी कि जुए कि लत लग जाती है। और एक बार किसी को अगर जुए कि लत लग गयी तो उसके लिए फिर कोई


लिमिट नहीं होती। अगर किसी शहर में कैसिनो खुलता है तो वहाँ के लोकल लोगो को उसकी आदत लगने के बहुत ज्यादा चान्सेस होते है। और इसकी वजह से ऐसे मामले हो भी चुके है कि पूरा घर बार बर्बाद हो गया है ,परिवार बिखर गए है ,लोगो ने अपनी पूरी जिंदगी कि कमाई जुए में लगा दी और फिर बाद में सारे पैसे गवा कर अपने आप की आर्थिक स्तिथि बहुत कमज़ोर कर ली। और यही चीज़ कुछ दूसरी परेशानी खड़ी करती है कैसिनो चलने वाले शहरो के अंदर इन परेशानियों में नशे की लत सुरु हो जाती है जहॉ पर घाटे की वजह से या फिर जिस तरह से कैसिनो कल्चर होता है उसकी वजह से अवैध वयापार ,शराब ,ड्रग्स इन चीज़ो की समस्या भी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। फॅमिली हेल्थ का पूरी तरह से बिगड़ जाना उन एरिया में बहुत सामान्य है जहॉ पर कैसिनो लोकल लोगो के लिए भी ओपन होते है। कुल मिलकर पूरे शहर की उत्पादकता ख़तम होने का डेटा भी आज उपलब्ध है। कुल मिलाकर एक कैसिनो अपने आप

को तो फायदे में रखता है लेकिन आस पास की उत्पादन छमता बहुत कम कर देता है। कुछ ऐसे शहर है जिन्होंने इस पर भी मात दिलाई है जैसे सिंगापूर के अंदर जो सबसे ज्यादा फायदे वाला कैसिनो आज दुनिया में मजूद है वहाँ पर लोकल लोगो को जाना माना है ,सिर्फ कुछ महीनो में एक बार वो जा सकते है। वहाँ पर सख्त कानून है की लोकल लोग अपने पैसे नहीं लगा सकते। लेकिन फिर भी आज भी अगर विशेष रूप से बड़े राज्यों की बात करे जहॉ पर दूसरे तरीको से भी पैसे लाना बहुत ज्यादा संभव है वहाँ पर कैसिनो को बहुत ज्यादा अच्छा नहीं माना जाता क्योकि लाखो ज़िंदगियाँ इसकी वजह से बर्बाद होती है। और यही एक मूल कारण है जिसकी वजह से आज भारत में कैसिनो अवैध है। इसके बावजूद हालही में जो नियम बदले गए है उसके कारण जो छोटे स्तर की बैटिंग है जिसे कही न कही वैध बताया जाता है , उसे वैध कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रय ऑनलाइन कैसिनो होने के कारण ये चीज़ ज्यादा आसान हो गयी है। अब भारत में आप वैध तरीके से ऑनलाइन कैसिनो जो होते है जहॉ पर आप कुछ गेम खेल सकते हो उसकी पूरी तरीके से अनुमति दी गयी  है ,लेकिन कभी भी आपको इन जैसी चीज़ो पर समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments