Mermaid In Real Life . Explain In Hindi .

जलपरियों का रहस्य। 

 केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में ऐसे कई देश है। जहा पर पुराने कहानी किस्सों ,दंतकथाओं और मिथको में अजीब तरह के जीवो के अस्तित्व का वर्णन मिलता है। इन्ही में से एक किरदार है। जलपरी। जलपरियां वास्तव में होती है या नहीं ,इस बात की पुस्टि तो आज तक नहीं हुई। लेकिन हाँ ऐसे कई सबूत हमारे सामने आये है। जिन्होंने जलपरियों के कभी ना कभी अस्तित्व में होने की बात पर सबका ध्यान आकर्षित किया है। 

mermaid 


वैसे तो हमने कहानी ,किस्सों ,कार्टून cartoon और मूवीज movies में अक्सर जलपरियों के बारे में सुना और देखा है। लेकिन आज हम जलपरियों के बारे में जुड़ी कुछ घटनाओ के बारे में बताएंगे। 

ग्रीक लोककथाओं का मुख्य किरदार जलपरी। जिसे मरमेड mermaid भी कहा जाता है। फ्रेंच के दो शब्दों से मिलकर बना है। मर mar और मेड maid। 

मर यानी की सागर और मेड यानी की स्त्री। 

यानी की ऐसी रचना जिसका धड़ तो स्त्री का होता है। पर पैरो की जगह मछलियों की तरह पूछ tail होती है। हलाकि लोक कथाओ  में जलमानव का भी जिक्र मिलता है। 

अगर बात लोक कथाओ की करे तो जलपरियों को मधुर गीत गाकर इन्शानो को आकर्षित करने वाली मन जाता है। 

ऐसा कहा जाता है की इंशान इनके गीतों से आकर्षित होकर। समुद्र में छलांग लगा देता है। 

कई बार जलपरियों को मदत करने वाली भी कहा जाता है। 

mermaid

जलपरियां दुनिया भर के कई संस्कृतियों की लोक कथाओ में पायी जाती है। जिनमे यूरोप Europe ,अफ्रीका Africa और एशिया Asia भी शामिल है। 

जलपरियों को कई बार तूफ़ान और जहाज डूबने जैसी घटनाओ से भी जोड़ा जाता है। 

जलपरियों का नाम सबसे पहले एक हज़ार ईशा पूर्व असीरया में सुनने को मिलता है।

old mermaid 

इससे जुड़ी कहानी कुछ ऐसी बताई जाती है। कि देवी अटार्गेटिस को ना चाहते हुए भी अपने प्रेमी को मरना पड़ा था। जिससे शर्मिंदा होकर उन्होंने तालाब में छलांग लगा दी थी। और जलपरी का रूप लेकर पानी में ही रहने लगी। 

एक कहानी और है। कि अलेक्सजेंडर कि बहन थऐसा लोयनिक मरने के बाद जलपरी बन गयी थी। 

भारतीय रामायण के थाई और कम्बोडियाई संस्करण कि माने तो ऐसा उल्लेख मिलता है। जब हनुमान जी लंका जाने के लिए सेतु बना रहे थे। तभ स्वर्ण मच्छ यानि कि सोने की जलपरी ने हनुमान जी के इस प्रयास को रोकने की तमाम कोशिस की। पर वो सफल नहीं हो सकी। कहा जाता है की स्वर्णमच्छ रावण की बेटी थी। 

lord ram

प्राचीन चीनी कहानियो में जलपरियों के आंसुओ का मोतियों में बदल जाने का उल्लेख मिलता है। यही वजह थी की मछुआरे हमेशा ही जलपरियों के शिकार के तलाश में रहते थे। पर ये जलपरियां अपने मधुर आवाज़ के गीत से उन्हें पानी में खींच लेती थी। 

भगवान् विष्णु के मत्स्य अवतार के बारे में तो हम सभी ने सुना ही है। जिनका ऊपरी भाग मानव का और निचला हिस्सा मछली जैसा था। 

जलपरियों को लेकर वैज्ञानिको का क्या कहना है। 

जालपरयो को लेकर अगर वैज्ञानिको की राय ली जाए तो उनका मानना है। कि जब इंशान अपना विकाश कर रहा था। तो शयद उसने पानी में रहने के लिए अपने अंगो को भी विकसित कर लिया हो। क्योकि विकाश के दौर में इंशान में कई बदलाव देखे गए। 

इसी तरह सन 2012 में एनिमल प्लेनेट animal planet नाम के एक चैनल पर दिखाई गयी डॉक्यूमेंटरी की फुटेज ने एक बार फिर सबके मन में जलपरियों को लेकर कुछ सवाल खड़े किये। इस डॉक्यूमेंटरी का नाम था।  MERMAID THE BODY FOUND जिसके अनुसार कुछ लोग पानी की गहराई में रहने वाले जीवो का पता लगा रहे थे। तभ उन्हें एक ऐसा जीव भी दिखा जिसका आधा शरीर इन्शानो की तरह था और बाकी का मछलियों की तरह। जिसकी झलक वीडियो में भी कैद कर ली गयी। लेकिन बाद में पता चला की ये वीडियो तो काल्पनिक वीडियो था। सच नहीं। क्योकि अब तक जलपरियों के पाए जाने की कोई पुस्टि नहीं हुई थी। जलपरियों के मिलने के किस्से एक या दो नहीं है। 

mermaid in ocean 

एक किस्सा आपने भारत के गुजरात का भी सुना होगा। जहा एक मृत जलपरी का शव मिलने की बात सामने आयी थी। 

मिस्र के समुद्री तट से भी बिलकुल वैसी ही जलपरी के शव के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लेकिन बाद में सभी को अफवाह करार दे दिया गया। 

वर्ष 2016 को भारत में एक अनोखा केस देखने को मिला। जहा एक बच्चा दिखने में एकदम जलपरी जैसा पैदा हुआ था। ऊपरी भाग मनुष्य जैसा और निचले भाग में दोनों पैर जुड़े हुए किसी मछली की पूछ की तरह दिखाई पड़ रहे थे। दुर्भाग्य से ये बच्चा केवल 10 मिनट ही जिन्दा रह पाया। 

ये सारी घटनाये जलपरियों के होने या ना होने दोनों प्रकार की सम्भावनाये जताती है। 

मगर हाल फिलाहल में तो सच यही है ,कि जलपरियों के होने कि कोई पुष्टि नहीं हुई है। इस पर खोजे लगातार जारी है। 

Post a Comment

0 Comments