भारत की 5 अद्भुत जगहें। जहाँ आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। 5 Amazing Places Of India .

5. अगत्ती आइलैंड लक्षद्वीप। 


इस द्वीप को लक्षद्वीप के प्रवेश द्वार के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही यहाँ आने वालो के लिए ये एक बहुत ही आकर्षक पर्यटन स्तःल है। ये द्वीप इतना खूबसूरत है कि अगर आप लछ्य द्वीप आये और यहाँ ना घूमे तो आपकी यात्रा अधूरी होगी। यहाँ आने के  लिए आपको लछ्य द्वीप के किसी भी हिस्से से बोट त्यार मिलेंगी। यहाँ पर नाँव ही यातायात का मुख्य साधन है। इसके अलावा अगत्ती ही पूरे लछ्य द्वीप में हवाई अड्डा प्रदान करता है। जहाँ से आप आराम से  कोच्चि और बंगलुरु जा सकते है।


बहुत ही थोड़ी जगह में बना होने कि वजह से यहाँ का हवाई अड्डा पूरी दुनिया में मशहूर है। जब आप अगत्ती में कदम रखेंगे तोह आप इसकी सुंदरता से इतना मंत्र मुग्ध हो जायेंगे कि आप अपने आप को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे। इसकी सुंदरता को देखकर विदेशो से भी काफी पर्यटक यहाँ घूमने आते है। ये जगह आज भी व्यवसाईकरण से अछूती है ,पर्यटन में रूचि रखने वाले ज्यादातर पर्यटकों को ये नहीं मालूम होता है कि उन्हें यहाँ आने के बाद क्या क्या देखने को मिल जायेगा। अगत्ती द्वीप में पानी के नीचे कि कई गतिविधियां मजूद है ,जैसे स्कूबा डाइविंग ,गोता लगाना ,स्वास नाली लगा कर गोता लगाना और मज़े कि बात ये है कि यहाँ से सब गेम बहुत सस्ते है। 


4. कच्छ का रण गुजरात। 


 रंगो का सैलाब , कौसों तक चमचमाती सफ़ेद रेत ,धसती उभरती गद्देदार धरती , उस पर खिला पूरा चाँद और हवाओ में गूंजती मधुर लोक धुनें। ये नज़ारा कहता है मुझे देखो मैं अद्बुध हूँ ,मैं कच्छ हूँ ,मैं लाजवाब हूँ। 

गुजरात के कच्छ जिले में स्तिथ है ये रण इस रण को white desert  यानी सफ़ेद रेगिस्तान कहा जाता है। जोकि दुनिया में सबसे बड़ा सफ़ेद रेगिस्तान है ,साथ ही पाकिस्तान और सिंधु नदी से जुड़ा हुआ भी है। ये कुल 23000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। ये इतना विशाल है कि इसमें आपको तरह तरह के ईको सिस्टम देखने को मिलेंगे। साल के महीनो में यहाँ अलग अलग वातावरण दिखाई देते है। कच्छ के रण कि सबसे बड़ी खासियत यहां कि सफ़ेद रेत है। जिसका यह रंग इसमें मौजूद नमक के कारण है। बारिश के दिनों में समुद्र तल से सिर्फ 15 मीटर कि ऊंचाई पर स्तिथ इस रण में पानी भर जाता है।


लेकिन सबसे बेहतरीन होता है यहाँ ठंडी का मौसम। हर साल ठंडी के मौसम में यहाँ रण उत्सव मनाया जाता है। गुजरात की पहचान बन चुके रणोत्सव में देश विदेश के पर्यटक कच्छ की सुंदरता और यहाँ की संस्कृति से रूबरू होते है। और उत्सव का आनंद उठाते है। शर्दियों में यहाँ मौसम बहुत ही सुन्दर होता है ,और यहाँ की चांदनी रात दुनिया में सबसे शानदार है। जब चाँद की रोशनी सतह पर पड़ती है तो यहाँ रात में भी उजाला दिखाई देता है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कच्छ के इस रण में दूर दूर तक कुछ नहीं दिखाई देता। जोकि दिखने में बहुत ही लाजवाब लगता है। सफ़ेद रेत ,अविस्मरणीय सूर्यउदय , शानदार सूर्यअस्त और अद्बुध रात कच्छ की ये बाते ही इसको भारत के सबसे सुन्दर जगहों में सुमार करती है। 


3. बैकवाटर्स केरला।


 दक्षिण में स्तिथ केरला ,जिसे भगवान् का देश भी कहा जाता है। अपने आप में प्राकृतिक सौंदर्या की एक मिसाल है। जहाँ की हरयाली सबका मन मोह लेती है। भारत के केरला राज्य में ठीक अरब सागर के सामने कुछ ही दूरी पर स्तिथ है बैकवाटर्स की झीलों की श्रृंखला। इसमें प्राकृतिक और कृत्रिम नहरों द्वारा जुडी हुई पांच झीलें है। जिनमे अड़तीस नदियां पीछे की तरफ जल लाती है। इसी वजह से इन्हे बैकवाटर्स कहते है। यहां नदियों के किनारे कई गांव और नगर बसे हुए है। जहाँ से पर्यटक इन खूबसूरत झीलों का नज़ारा देखने आते है। केरल के बैकवाटर्स के इलाके दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है।


बैकवाटर्स के झीलों का सफर जीवन का कभी ना  भूलने वाला अनुभव लगेगा। इसके आस पास की हरयाली को देख आप भी इसके दीवाने हो जायेंगे। और प्रकृति की अद्बुध सौन्दर्य के आनंद में डूब जायेंगे। केरला के बैकवाटर्स की सुंदरता किसी भी चित्रकार की कलपना से परे है। नदी ,तालाब और नारियल के बगीचे। प्रकृति ने इस जगह को दिल खोलकर उपहार दिए है। बैकवाटर्स की ये अद्बुध छठा दुनियाभर से हज़ारो पर्यटकों को इस सौंदर्य के पास खींच लाती है। 


2. चंद्रताल लेक , हिमाचल प्रदेश।


 हिमाचल का दुर्गम छेत्र लद्दाख ,चीन और तिब्बत की सीमाओं से सटी स्पीति घाटी प्रकृति का एक अजूबा है। इसी स्पीति घाटी में है चंद्रताल झील। हिमालय की स्पीति घाटी जिसे बर्फीला रेगिस्तान कहा गया है अपने अप्रतिम सोन्दर्ये के लिए प्रिशिद्ध है। चंद्रताल झील तीनो ओर से ऊँची ऊँची पार्वत्य श्रंखलाओ और नदी घाटियों से घिरी है। नीले स्वच्छ जल वाली इस झील को दुनिया की सबसे सुन्दर झील कहा गया है। इस झील के पानी का बदलता हुआ रंग विस्मयकारी है। इस


झील के पानी का रंग सुबह से पहले भूरा पारदर्शी ,सूर्यउदय के बाद नारंगी फिर नीला तथा शाम में गहरा नीला हो जाता है। इस झील का बदलता रंग इसको दुनिया में सबसे अद्बुध झील बनता है और बहुत से लोगो का कहना है की ये झील पेंगूम झील से भी खूबसूरत है। चंद्रताल हिमालय पर करीब 4300 मीटर यानी 14100 फिट की ऊंचाई पर स्तिथ है। झील का आकर चन्द्रमा की तरह होने के कारण इसका नाम चंद्रताल पड़ा है। अस्चर्य की बात है की झील में पानी के आने का कोई श्रोत दिखाई नहीं पड़ता। इसका अर्थ यह लगाया जा सकता है की इसका पानी का श्रोत धरती के नीचे से ही है। 


1. कश्मीर घाटी ,जम्मू और कश्मीर। 


इसके सामने तो स्विट्ज़रलैंड भी शरमा जाए। दुनिया इसे धरती पर स्वर्ग भी कहती है। बात जब स्वर्ग जैसी जगहों की आये तो कश्मीर लिस्ट में ना आये ऐसा हो ही नहीं सकता।। धरती पर अगर कही स्वर्ग है तो वो है कश्मीर। यहाँ की खूबसूरत वादियां ,ऊँची ऊँची पहाड़ियां ,घाटियों के बीच में बहती झीले ,झाड़ियों से भरे जंगल और फूलों से घिरी पगडंडियां ऐसा परतीत कराती है जैसे ये एक सपनो की जगह हो। इंसान को मंत्र मुग्ध कर देने वाली कश्मीर घाटी सबसे बेहतरीन जगह है। इस जगह को देखने के बाद दुनिया का दुखी से दुखी इंसान भी खुस हो जायेगा। कश्मीर है ही कुछ ऐसा। कश्मीर की शीतल आबो हवा ,हरे


भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियों की हसीं वादियों में प्रकृति एक अद्बुध सौंदर्य की छठा बिखेरती है। यही वजह है की कश्मीर हर दिल में बस्ता है और दुनिया वाले इसे धरती का स्वर्ग मानते है। यहाँ पूरे साल लाखो पर्यटक  घूमने और अपनी छुट्टियां बिताने आते है। यहाँ पर लोग काम काज या घूमने के लिए नौकाओं का इस्तमाल करते है। और ये बड़ा ही रोमंचक लगता है। ये अपनी प्रकृति खूबसूरती के साथ साथ तूफानी करने वाले लोगो के लिए भी प्रसिद्ध है। जैसे ट्रैकिंग ,स्कीइंग और पैरा ग्लाइडिंग। जम्मू कश्मीर में यो तो कई पर्यटन स्थल है लेकिन पहलगाव ,सोनमर्ग ,पटनीटॉप और गुलमर्ग जैसी जगहे अपनी प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनिया भर में मशहूर है। डल झील और नागिन झील यहाँ की प्रशिद्ध झीले है। 

Post a Comment

1 Comments