देश भर में अनेक ऐसे किले है जिन्हे हम जैसे देखते है वैसा ही पाते है। लेकिन ये कहानी है उस रहस्य्मय किले की जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे है। जिसकी विशेषता ही इतनी
डरावनी है की लोग इसके बारे में सुनकर ही यहां जाने से ही घबराते है। इस किले की खास बात ये है की 12 जो l किलोमीटर दूर से ही किले की आकर्ति को स्पस्ट रूप से देखा जा सकता है। लेकिन जैसे ही हम किले के नज़दीक जाते है ,किला वैसे वैसे गायब होने लगता है। नजदीक पहुँचने के बाद तो जैसे कुछ समझ पाना ही मुश्किल होता है की जो दूर से देखा था। क्या हम वहीं है। इतना ही नहीं इस किले की रहस्य्मय घटनाये भी बोहोत डरावनी है।
ये रहस्य्मय किला है ,गढ़कुंदहर का किला जो उत्तर प्रदेश के झाँसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्तिथ है। ग्यारवही सताब्दी में बना ये किला पांच मंजिल का है। जिसमे तीन मंजिल तो ऊपर है जबकि दो मंजिल नीचे ये किला कब बना और किसने बनवाया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन बताया जाता है की ये किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चन्देलों ,बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासको का शासन रहा है। ये किला सुरक्षा की दृस्टि से बनवाया गया ऐसा बेजोड़ नमूना है जो लोगो को भर्मित कर देता है। किला इस तरह बनाया गया है की ये चार पांच किलोमीटर से तो दिखता है ,लेकिन नजदीक आते आते यह
दिखना बंद हो जाता है। जिस रस्ते से किला दूर से दिखाई देता है अगर आप उसी रस्ते से आएंगे तो रास्ता किले की बजाये कहि और ही चला जाता है। जबकि किले के लिए द्वारा रास्ता है। इस किले की गिनती भारत के सबसे रहस्य्मय किले में होती है। आस पास के लोग बताते है कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बारात आयी थी। बारात यहां किले में घूमने आयी। घूमते घूमते वो लोग तहखाने में चले गए इसके बाद वो आश्चर्य जनक तरीके से गायब हो गए। उन 50 60 लोगी का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह कि घटनाएं हुई जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजो को बंद कर दिया गया। ये किला किसी भूल भुलाया कि तरह है। अगर जानकारी न हो तो इसमें अधिक अंदर पर कोई भी दिशा भूल सकता है। किले के अंदर अँधेरा रहने के कारण दिन में भी ये डरावना लगता है। कहते है कि किले में एक खजाने का रहस्य भी
छुपा हुआ है। जिसे तलाशने के चक्कर में कई लोगो कि जान चली गयी है। इतहास के जानकर बताते है कि यहां के राजाओ के पास सोने ,हीरे जवाहरातो कि कोई कमी नहीं थी। यहां के खजाने को ढूढ़ने कि कोसिस कई लोगो ने कि लेकिन वो नाकाम रहे। खजाने को तलाशने के चक्कर में कैयो कि जाने गयी। ये किला बेहद रहस्य्मय है। कहा जाता है कि इसके तहखाने में अभी भी कई राज मौजूद है।। तहखाने के दरवाजो को बंद कर दिया गया है क्योकि खजाने का रहस्य यही छुपा हुआ है जिसके चक्कर में लोग अपनी जान गवा रहे थे।




0 Comments