अमेज़न जंगल के रहस्य। Secrets Of The Amazon Forest .

अमेज़न जंगल

Amazon forest
 दूर दूर तक फैले विशाल घास के मैदान। आकाश को छूते हुए विशालकाय पेड़ और उन पेड़ो पर बसे विभिन्न प्रकार के जीव जंतु। पग पग पर खतरे समेटे प्रकृति का अद्बुध कारनामा है। ये है अमेज़न के वर्षावन। 

दोस्तों आपने दुनिया के सबसे बड़े जंगल अमेज़न का नाम तो सुना ही होगा। जिसे हमारी पृथ्वी का लंग्स भी कहा जाता है। क्योकि पृथ्वी का 20 फ्रेश ऑक्सीजन का मुख्य श्रोत अमेज़न के वर्षावन ही है। 

Amazon

दोस्तों अमेज़न का जंगल इतना बड़ा है कि इस बात का अंदाज़ा आप इस चीज़ से लगा सकते है कि ये जंगल दक्षिणी अमेरिका से लेकर ब्राज़ील तक फैला हुआ है। 

ये जंगल तक़रीबन 55,00000 लाख वर्ग किलोमीटर तक फैला हुआ है। जोकि हमारे भारतवर्ष के कुल छेत्रफल से दुगना है। 

Amazon forest

आप इसे इस अंदाज़ से भी समझ सकते है ,कि अगर अमेज़न के जंगल को अगर कोई देश बना दिया जाये तो ये दुनिया का सातवा सबसे बड़ा देश हो जायेगा। ऐसा मन जाता है कि अमेज़न का जंगल पृथ्वी का वो अतीत दिखलाता है ,जब सम्पूर्ण में केवल पेड़ ही पेड़ थे। 

यह जंगल इतना विशाल है। और ये दुनिया का सबसे बड़ा वर्षावन भी है। यहाँ के पेड़ इतने लम्बे और घने है कि सूर्य कि किरण सही से कई जगह पर धरती तक पहुंच ही नहीं पाती। वैसे तो बहुत से लोगो का अमेज़न के जंगल में घूमने का सपना है। 

पर इस घने और विशाल जंगल में घूमना हर किसी के बस की बात नहीं है। क्योकि यहां एक छोटी सी गलती भी जानलेवा हो सकती है। ये जंगल दूर से देखने में भले ही शांत और खूबसूरत लगता हो लेकिन असल में ये बेहद ही खतरनाक है। 

जहां बहुत ही खूंखार और जहरीले जानवरो का निवास है।  जिनकी गिरफ्त में अगर कोई आ जाए तो फिर उनका बचना बहुत मुश्किल है। 

Amazon river 

अमेज़न नदी में तक़रीबन 120 सहायक नदिया है जिनमे से अधिकतर नदियों की लम्बाई 1500 किलोमीटर से ज्यादा है। अमज़ोन नदी की लम्बाई 6.575 किलोमीटर मानी जाती है। 

लेकिन अत्यधिक वर्षा के कारण कभी कभी इस नदी की लम्बाई दुनिया की सबसे लम्बी नदी नील नदी से भी लम्बी हो जाती है। अगर पानी के स्टोरेज की बात की जाए तो अमेज़न नदी दुनिया की सबसे बड़ी नदी है। 

अमेज़न नदी इतनी लम्बी है की ये आठ देशो में फैली हुई है। अमेज़न नदी को लाखो जीव जंतु का घर मना  जाता है। इस नदी में दो हज़ार से भी ज्यादा केवल मछलियों की प्रजाति पायी जाती है। और यहाँ दुनिया के सबसे बड़े साँप भी पाए जाते है। 

एनाकोंडा ,फिल्मो में दिखाए जाने वाले एनाकोंडा असल में इतने बड़े नहीं होते ,जो यहाँ पाए जाते है। मगर ये इतने बड़े होते है की आसानी से कोई भी बड़े से बड़े जानवर को निगल सकते है। एनाकोंडा अमेज़न नदी और ट्रॉपिकल साउथ अमरीका में पाए जाते है। 

Anaconda 

यहाँ पाया जाता है हार्पिक ईगल ,ये ईगल की एक अलग प्रजाति है। 

एक हार्पिक ईगल का वजन तकरीबन 4.9 किलोग्राम तक हो सकता है। ये दुनिया का सबसे बड़ा और शक्तिशाली ईगल मन जाता है। इनके टॉइलेन्स 4.5 इंच तक लम्बे होते है। 

ये इतना खूंखार होता है की अगर कोई इसको देख ले तो उसकी हालत खराब हो जाये। 

इसके सर पर काफी फर होते है , जिससे ये दूसरे ईगल से काफी अलग दिखाई देता है। 

इसकी नज़र काफी तेज़ होती है ,ये डेढ़ किलोमीटर दूर से भी अपने शिकार पर नज़र बनाये रख सकता है। देखने में ये बिलकुल उल्लू जैसा मालूम होता है। 

यहाँ पाया जाता है दुनिया का सबसे जहरीला मेंढक , जिसका नाम पोइसन डार्ट फ्रॉग है। ये ट्रॉपिकल सेंटर तथा साउथ अमरीका के जंगलो में ज्यादातर मात्रा में पाया जाता है। 

चटकीले सुनहरे रंग का ये मेंढक देखने में काफी आकर्षक लगता है। लेकिन इसकी खूबसूरती के उलट ये बहुत ही विषैला होता है। 

ये जिसे भी काट ले उसकी मौत तय है ,या कोई इसके शरीर को छू भी ले तो उसका बचना मुश्किल है ,क्योकि इसका जहर इसकी चमड़ी से निकलता है जो इसके पूरे शरीर पर लगा होता है ,पशीने के रूप में। 

जैगुआर ,दोस्तों जैगुआर अमेज़न के जंगल में पाए जाना वाला जानवर है ,जो काफी बड़ा होता है ,इसके दांत बेहद ही नुकीले और काफी धारदार होते है ,जब ये अपने जबड़े में किसी को पकड़ा है तो उसे चीर कर रख देता है। 

Jaguar 

बुलेट अंट ,अमेज़न के जंगल में वैसे तो बहुत सारी जहरीली चीटियां पायी जाती है लेकिन उनमे से एक बहुत ही खतरनाक चींटी है बुलेट अंट। 

दरशल यह चींटी ,चीटियों की प्रजाति की सबसे बड़ी चींटी मानी जाती है। इसका डांक बहुत ही दर्दनाक होता है। अगर ये चींटी किसी इंसान  को काट ले तो उस इंसान को बहुत ही अहसहनीय दर्द होता है और यह दर्द तक़रीबन चौबीस घंटे तक होता है।

 ऐसा मन जाता है कि इस चींटी का डंक किसी गोली के लगने के सामान होता है ,जिस वजह से इस चींटी को बुलेट चींटी कहा जाता है। ये अमेज़न के जंगल में बहुत अधिक संख्या में पायी जाती है। 

ant

Post a Comment

0 Comments