वेनिस शहर जो इटली देश में स्तिथ है। वेनिस 117 छोटे छोटे द्वीपों पर बसा हुआ एक बहुत ही खूबसूरत शहर है। जो बहुत ही शानदार ब्रीज़स के द्वारा एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। ये शहर 6 अलग अलग ज़ोन्स में बता हुआ है। वेनिस काफी पुराना और खूबसूरत शहर है। अगर आप कहि विदेश में घूमने जाने की योजना बना रहे है तो आपको एक बार वेनिस जरूर जाना चाहिए।
पेरिस के बाद वेनिस को दुनिया का एक बहुत ही खूबसूरत शहर माना जाता है। ये दुनिया का एकलौता ऐसा शहर है जो पानी पर बसा हुआ है। इस लिए यहां पर कोई भी सड़के या एक भी कार नहीं है।
वेनिस 117 छोटे छोटे द्वीपों पर बसा हुआ शहर है ,इस लिए इन द्वीपों को आपस जोड़ने के लिए बहुत ही शानदार 417 पुल है। जिनमे से 72 पुल प्राइवेट है। वेनिस में जाने से पहले आपको ये जान लेना चाहिए कि यहाँ पर अड्रेस ढूंढ़ना लगभग नामुमकिन है। क्योकि यहां पर कोई सड़क है ही नहीं। यहां के रहने वाले पोस्टमैन के लिए भी यहां रास्ता ढूंढ़ना काफी मुश्किल हो जाता है। वेनिस शहर को अपने गोंडोलास के लिए जाना जाता है। पानी पर बसा होने के कारण यहां पर गोंडोला ही यातायात का सबसे अच्छा साधन है। गोंडोला वेनिस की पारम्परिक नाव को कहा जाता है जो लम्बी लेकिन पतली होती है। हर गोंडोला लगभग 11 मीटर लम्बी और 600 किलो की होती है। ये आठ अलग अलग तरह की लकड़ियों की बानी होती है। इसका बयां भाग दाहिने भाग से लगभग 1 फिट छोटा होता है। वेनिस शहर में इस समय लगभग 350 से ज्यादा गोंडोला मौजूद है। वेनिस में कबूतरों को दाना खिलने पर भी प्रतिबंध है। दुनिया की पहली महिला जिसने ग्रेजुएशन पूरी की वेनिस शहर में 1646 में पैदा हुई थी। वेनिस का बहुत ही प्रसिद्ध त्यौहार है कार्निवाल ऑफ़ वेनिस।
वेनिस में हर साल लगभग 1 करोड़ 80 लाख पर्यटक आते है। यानी हर दिन करीब 50 हज़ार , लेकिन कार्निवाल ऑफ़ वेनिस के समय सबसे ज्यादा करीब 30 लाख लोग आते है। इस त्यौहार की खासियत है इस त्यौहार के दौरान पहने जाने वाले मुखोटे । इन मुखोटो के पहनने पर यहां के बहुत सख्त कानून भी है। 1608 में कानून बनने के बाद से यहां पर सिर्फ दस तरह के मुखोटे पहनना ही मान्य है। अगर कोई किसी और तरह का मुखौटा पहनता पाया गया तो उसे बहुत कड़ी सजा हो सकती है। यही दो साल की जेल। या फिर पब्लिक के सामने पीटा जाना , और बीच चौराहे पर खम्बे से बांध दिया जाना। दोस्तों दुनिया का सबसे महंगा मुखौटा भी यही पर है। इसकी कीमत है करीब 1 करोड़ 61 लाख रुपये। इसे तीन लोगो ने अपने हाथो से बनाया है और इसे बनाने में 24 कैरेट सोने के अलावा 5 एक कैरट कनाडाई हीरे और अन्य भी कई बेशकीमती धातुओं का इस्तेमाल किया गया है। वेनिस में एक ही जगह पर बहुत ज्यादा महल है। इस जगह को पलाज़िये कहा जाता है। यहां पर 450 से ज्यादा महल मौजूद है।
दोस्तों वेनिस शहर डूब रहा है। जी हाँ ये शहर पानी पर बसा है और ग्लोबल वॉर्मिंग की वजह से धीरे धीरे पानी का स्तर बढ़ रहा है। इसी वजह से यहां के नागरिक इस खूबसूरत और इतहासिक शहर को छोड़कर जाने लगे है। यहां की आबादी पिछले 50 सालो में 1 लाख 20 हज़ार से घटकर आधी यानी की 60 हज़ार हो गयी है। जानकारों का मानना है कि इस शहर को हम डूबने से तो बचा सकते है ,लेकिन ये शहर 2030 तक एकदम खाली हो जायेगा और एक पार्क कि तरह बनकर रह जायेगा। जहा दिन में पर्यटक आएंगे और शाम को चले जायेंगे।






0 Comments