जानिए भारत में सोना कहां से आता है ?। How Gold Is Made In India .

 सोना एक ऐसी चीज़ है जिसकी चमक हर किसी की आँखों को भाती है। वैसे सिर्फ आँखों पर ही नहीं इसकी चमक जेब पर भी अच्छा खासा असर  डालती है , क्योकि सोना वाकई में बहुत


महंगा धातु है। लेकिन फिर भी सोने को पसंद करने वाले लोग इसके पीछे  पागल है। जहा हर शुभ काम में सोने की मजूदगी को तरक्की की निसानी मानी जाती है। पर यहाँ सवाल यह आता है की आखिर ये सोना हमारी पृथ्वी में आया तो आया कहा से और ये क्यों इतना महंगा धातु है। और तो और हमारे देश में खा पर सोने की पैदावार सबसे ज्यादा होती है। 

जिस सोने के आभुषण आप और हम इतनी ख़ुशी से पहनते है वो इस धरती पर आया कैसे , ये एक बहुत बड़ा सवाल है। और कई लोगे के दिमाग में ये सवाल कई बार आया भी होगा। 

हम आपको बता दे कि वैज्ञानिकों ने सोने के उत्पादन के पीछे कई अध्यन किये ,इसको लेकर कई सारी धारणाये मजूद है। लेकिन वैज्ञानिको ने एक अध्यन ऐसा किया जिसने उन्होंने ये दवा किया कि सोने कि उत्पत्ति अभी कि नहीं है ,बल्कि पृथ्वी के निर्माण के समय की है। क्योकि जब हमारी पृथ्वी का निर्माण हो रहा था , तो हमारी पृथ्वी तरह तरह के उल्का पिंड से टकरा रही थी ,और उन्ही उल्का पिंडो से टकराने के कारण सोने और प्लैटिनम जैसे धातु हमारी पृथ्वी की कोर में आकर जमा हो गए। 

अब आपको पृथ्वी के निर्माण के बारे में न पता हो तो हम आपको बताना चाहेंगे कि वैज्ञानिको के अनुसार पृथ्वी ने अपने शुरुआती समय में लम्बे अरसे तक उल्का पिंडो से टकराव के कारण कई सारे धमाके झेले। ये धमाके आज से कई अरबो साल पहले होते थे। और इस समय को लेट अकराशन कहा गया। इस समय चन्द्रमा के आकर वाले बड़े भूमंडलीय पिंडो यानि की


एस्टेरोइड के टकराव की वजह से बहुत ही भरी मात्रा में धातु और चट्टान बनाने वाली धरती की सतह और आंतरिक भाग में पहुंचे। जिसकी वजह से सोने और बाकी धातु वगेरा हमारी पृथ्वी पर मजूद है। 

अगर हम भारत में मौजूद सोने की बात करे , तो सोना अक्सर मिश्रित धातु के रूप में पाया जाता है। जहाँ औसतन एक टन पत्थर से चार ग्राम सोना निकला जाता है। जहाँ भारत में सबसे अधिक खपत होने वाली वस्तुओ में सोना सबसे प्रमुख है। 

हमारे देश में मौजूदा सोने के भण्डार लगभग दस हज़ार टन से भी ज्यादा है। जिसमे सबसे ज्यादा मात्रा आभूषणो के रूप में मिलती है। ऐसे में अगर हम भारत  में मौजूद सोने की प्रमुख


खदानों की बात करे तो दोस्तों इन खदानों में है। 

1 कर्नाटक। भारत में सोने का सबसे बड़ा उत्पादन कर्नाटक में ही है। जहाँ सोने की खाने कोलार ,गोल्ड फिल्ड,धारवाड़ ,हसन ,और रायचूर जिलों में स्तिथ है। जैसे की आपको मालूम है की कोलार गोल्ड फिल्ड दुनिया की सबसे गहरी सोने की खदानों में से एक है। वैसे आम तोर पर सोने की खदाने काफी ज्यादा गहरी ही होती है। दोस्तों इस राज्य में सोने का उत्पादन इतना ज्यादा है कि ये राज्य अकेले ही भारत में मौजूद 88.7% सोने का उत्पादन करता है। 

वैसे कर्नाटक के अलावा कई ऐसे राज्य है जहाँ पर आपको सोने की खदाने मिल जाएँगी।

जिनमे एक नाम आंध्रा प्रदेश का भी शामिल है। जहाँ इस राज्य में सोने का अयस्क तक़रीबन 7. 06 लाख टन है। और स्वर्ण धातु 37,0025 किलो उत्पादित होती है। अनन्तपुर जिले में रामगिरि


आन्ध्रप्रदेश में सबसे महत्वपूर्ण सोने की खदान मौजूद है। वैसे दोस्तों कर्नाटक ,आंध्रप्रदेश के अलावा झारखण्ड में भी सोने की खदान मौजूद है। जहाँ पर करीब भारत में उत्पादित होने वाले सोने में 11 से अधिक सोना अकेले झारखण्ड में उत्पादित होता है। आपको झारखण्ड में नदी में पाए जाने वाला सोना यानी की जलोड सोना देखने के बाद मिलेगा। ये सोना आपको झारखण्ड की राजधानी से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर आदिवासी इलाके में रतनगरबा में बहती स्वर्ण रेखा नाम की नदी , ये कोई आम नदी नहीं है बल्कि इस नदी में सोने का भण्डार छुपा हुआ है। जिसका आप और हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते। दोस्तों झारखण्ड के रतनगरबा में मौजूद आदिवाशियों से बड़े बड़े व्यापारी बहुत कम कीमत में सोना खरीद रहे है। क्योकि यहाँ से बहती पवित्र नदी से निकलता सोना आदिवासी छान कर निकलते है। जो

उनके लिए रोज़मर्रा का काम है। लेकिन उनकी इसी महनत से बड़े बड़े व्यापारी खूब मुनाफा कमाते है। और वही मुनाफा हम तक सोने की भारी लगत में पहुँचता है। 

वैसे दोस्तों रांची के पास मौजूदा इस स्वर्णरेखा नदी से जुडी एक हैरान करने वाली बात है ,जहाँ रांची स्तिथ ये नदी अपने उदगम स्थल से निकलने के बाद उस छेत्र की किसी भी अन्य नदी से जाकर नहीं मिलती। बल्कि ये नदी सीधे जाकर बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है। जहाँ इस नदी की रेत से निकलने वाले सोने के कणो का अपना एक अलग रहस्य है। क्योकि इस नदी से निकलने वाले सोने के बारे में पता लगाने के लिए कई बड़ी बड़ी मशीने शोधकर्ताओ द्वारा लगाई गयी। लेकिन वो इस बात को जानने में असफल रहे कि आखिर इस नदी में ये सोना किस जगह समाया हुआ है। और इसी वजह से ये नदी अपने आप में एक रहस्य बनकर रह गयी है। 


अब हम आपको ये भी बता दे कि सिर्फ झारखण्ड में ही नहीं केरल में भी सोने का उत्पादन होता है। जहाँ केरल में मौजूदा पुन्नापूज्जा और चालिया नदी ये दो जिनके पास के इलाको में सोना पाया जाता है। 

सोना निकलने कि पूरी सात प्रक्रिया होती है ,जिनमे से चार में मानव हातो कि जरुरत है ,जबकि तीन में रासायनिक प्रक्रियाएं होती है। और इन सभी सात प्रक्रियाओ को पूरा करने के बाद सोना सोना बनकर त्यार होता है जिनमे अलग अलग तरह कि चीज़े शामिल होती है 

Post a Comment

0 Comments